श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला: भजन-जिकड़ी की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, भक्ति रस में डूबे दर्शक

Oct 19, 2026 - 17:13
 0
श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेला: भजन-जिकड़ी की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, भक्ति रस में डूबे दर्शक

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) प्रसिद्ध श्री जसवंत प्रदर्शनी एवं पशु मेले में रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शानदार 'भजन-जिकड़ी' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाबा गोलमोल बगीची के महंत भूमानन्द जी के पावन सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में आए हुए कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेला प्रांगण में बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक देर रात तक भक्ति रस में सराबोर नजर आए।

मेला अधिकारी डॉ. अरविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि मेले में स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतिदिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, इसी कड़ी में यह विशेष आयोजन रखा गया था।

कार्यक्रम के दौरान आगरा, मथुरा और भरतपुर समेत आसपास के क्षेत्रों से आए प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियां देने वाले मोतीराम (लोह करेरा, आगरा), प्रेमवीर सिंह (खानपुर, बाजना, मथुरा), हरीशंकर (नानऊ, अछनेरा, आगरा), गोकुल सिंह (सिनसिनी), कु. नीलम (अभोर्रा), छिड्डी सिंह (सांतरुक), शिव सिंह (श्योरावली), तेज सिंह (इसरोती), भूपेन्द्र (मालोनी), मंगल (तुर्कपुरा), सावित्री (जटमासी), कृष्णा डागुर (गगवाना) तथा बलराम (अभोर्रा) कलाकारों में शामिल रहे

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा भोंट रहे, जबकि अध्यक्षता धीरेंद्र सिंह बिल्लू ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्याम सिंह जघीना, रामगोपाल शर्मा भोंट, समाजसेवी अभय शर्मा, डॉ. रामावतार शर्मा (बीसीएमओ, डीग) और कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र सिंह गुर्जर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम उपसमिति के सचिव डॉ. हेमंत शर्मा, डॉ. ललितेश शर्मा, डॉ. भूपेंद्र सिंह, वासुदेव सिंह, तारा सिंह, धनेश कटारा, वेद प्रकाश, पर्वेंद्र सिंह, निशांत यादव, मोनू कुमार, महेश कुमार, मणि शंकर सहित पशुपालन विभाग के तमाम कार्मिक और बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................