पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड: 8 फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, 70-80 अन्य पर भी दर्ज है एफआईआर

Oct 19, 2026 - 17:10
 0
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड: 8 फरार आरोपियों पर 5-5 हजार का इनाम घोषित, अब तक 9 आरोपी गिरफ्तार, 70-80 अन्य पर भी दर्ज है एफआईआर

वैर / भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में भरतपुर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे 8 आरोपियों पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। हालांकि घटना के बाद से पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अभी तक मुख्य फरार आरोपियों तक पुलिस की पहुँच नहीं बन पाई है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

  • इन आरोपियों पर घोषित हुआ इनाम

पुलिस ने हत्याकांड में शामिल राजवीर उर्फ मग्गू, जगत सिंह, हेम सिंह,गौरव कुमार, दानवीर, पप्पी,डिग्गो और राजू पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। ये सभी आरोपी भौडागांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी के पास इन आरोपियों के संबंध में कोई भी सूचना हो, तो तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

  • 64 नामजद सहित 70-80 लोगों पर मामला दर्ज

गंभीर प्रकृति के इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 64 नामजद आरोपियों सहित कुल 70-80 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड में शामिल किसी भी बख्शा नहीं जाएगा और सभी फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................