खाद्य सुरक्षा विभाग एवं डीएसटी टीम ने 220 किलो कलाकंद और मिश्रित दूध का नष्टीकरण एवं 120 किलो देसी घी (पोद्दार) किया जप्त
खैरथल (हीरालाल भूरानी) खाद्य सुरक्षा विभाग एवं जिला स्पेशल टीम पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई करते हुए बेड़ा के बास किशनगढ़बास में छापा डाला।
डॉ अरविंद गेट मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला खैरथल तिजारा ने बताया कि आज बेड़ा का बास किशनगढ़ बास में कार्रवाई करते हुए मैसर्स कमरुद्दीन एवं मैसर्स सुमरदिन पर कार्रवाई की गई ।
कार्रवाई के दौरान मैसर्स कमरुद्दीन से दूध, कलाकंद और मिल्क पाउडर का सैंपल लिया गया मौके पर करीब 120 किलो दूषित बदबूदार कलाकंद और करीब 100 किलो बदबूदार मिश्रित दूध नष्ट करवाया गया।
मैसर्स सुमरदिन के यहां से दूध, कलाकंद, और देसी घी (पोद्दार) के सैंपल लिए गए सैंपल लेने के बाद देसी घी (पोद्दार) करीब 120 किलो जप्त किया गया। सभी सैंपलों को खाद प्रयोगशाला भिजवाया गया है सैंपलों के परिणाम आने के बाद एफएसएसएआई 2006 अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान हेमंत यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गौरव कुमार पुलिस निरीक्षक जिला स्पेशल टीम खैरथल तिजारा, महिपाल सिंह और डीएसटी टीम मौजूद रहे।

