किसानों को मिलेगा सम्मान, 30 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

Aug 5, 2025 - 11:34
 0
किसानों को मिलेगा सम्मान, 30 सितम्बर तक कर सकेंगे आवेदन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 

          वर्ष 2025-26 में आत्मा योजना के अंतर्गत कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम के तहत कृषि के क्षेत्र में - उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को राज्य, जिला एवं पंचायत समिति स्तर पर पुरस्कृत किया - जाएगा। संयुक्त निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक विजय सिंह ने बताया कि प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन व डेयरी, जैविक खेती - और नवाचार खेती से जुड़े 5 श्रेष्ठ किसानों का चयन किया जाएगा। - इनमें से प्रत्येक गतिविधि से 1-1 किसान का चयन कर कुल 5 किसानों को पंचायत समिति स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद इनमें से प्रत्येक गतिविधि के 2-2 सर्वश्रेष्ठ किसानों को जिला स्तर पर चुना जाएगा। इसी क्रम में राज्य स्तर पर भी प्रत्येक गतिविधि के 2-2 सर्वश्रेष्ठ किसान चुने जाएंगे। जिन किसानों को वर्ष 2009-10 से 2024-25 तक किसी योजना के तहत सम्मानित किया जा चुका है, वे इस वर्ष पात्र नहीं होंगे। इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन राज किसान पोर्टल पर कर सकेंगे। यदि पोर्टल पर आवेदन की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है, तो किसान ऑफलाइन आवेदन के साथ संबंधित दस्तावेज रंगीन फोटो व सीडी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमाबंदी आदि के साथ संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खैरथल, सहायक निदेशक कृषि किशनगढ़बास, संबंधित कृषि अधिकारी या विभागों को 30 सितम्बर तक जमा करवा सकते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................