शिक्षक दिवस पर डॉ दीपा थदानी सम्मानित

Sep 6, 2025 - 12:36
 0
शिक्षक दिवस पर डॉ दीपा थदानी सम्मानित

खैरथल (हीरालाल भूरानी) सनातन धर्म रक्षा संघ अजयमेरू राजस्थान, अंतर्राष्ट्रीय साहित्य परिषद, प्रथम एक पहल और कला विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिक्षक दिवस सम्मान समारोह में  डॉ दीपा थदानी को सम्मानित किया गया ।
डॉ दीपा थदानी अतिरिक्त प्रधानाचार्य और वरिष्ठ प्रोफेसर बायोकेमेस्ट्री ज.ला.ने. मेडिकल कॉलेज अजमेर का इससे पूर्व  जिला परिषद द्वारा 79 वें स्वाधीनता समारोह में, नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा कोरोना वारियर अवार्ड 2022, डॉक्टर्स दिवस पर और प्रदेश स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला अवार्ड 2021 से अलंकृत किया जा चुका है ।
प्रेम प्रकाश आश्रम, चौरसिया वास रोड, वैशाली नगर, अजमेर में सम्पन्न गुरु सम्मान समारोह में  कला साहित्य संगीत और स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश आश्रम के स्वामी राजू महाराज और अध्यक्षता कर रहे महानिर्वाणी अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर परमहंस स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज ने 21 शिक्षकों का दुपट्टा ओढा कर श्रीफल और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया 
अपने उद्बोधन में महामंडलेश्वर ने आयोजकों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि गुरुजनों के इस अभिनंदन ने  समाज में शिक्षा और संस्कार की प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित करने का सशक्त संदेश दिया है । इस अवसर पर स्वामी समूह के कंवल प्रकाश किशनानी, डॉ कुलदीप शर्मा, डॉ लाल थदानी,   शिखा शर्मा, विजय कुमार शर्मा, कमल चारण और देवेंद्र त्रिपाठी भी उपस्थित रहे जिनका विशेष रूप से महागुरु ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया। संचालन विजय कुमार शर्मा ने किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................