पानी के कुंडे में गिरने से हुई मजदूर की मौत: श्रमिकों में मच गया हड़कंप

Jul 20, 2025 - 13:00
 0
पानी के कुंडे में गिरने से हुई मजदूर की मौत: श्रमिकों में मच गया हड़कंप

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले के औधोगिक क्षेत्र एमआईऐ मे स्थित फैक्टरी जे एम इंडस्ट्रीज प्लांट नम्बर - 12 मे फैक्टरी में कार्यरत एक श्रमिक की कुंडे में गिरने से संदिग्धावस्था में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार श्रमिक राजु पुत्र मोहरपाल जाति जाटव निवासी केरवा जाट कि पानी के कुंडे में गिरने से मौत होने  की सूचना से श्रमिकों में हड़कंप मच गया।
 सूचना मिलने पर उधोग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया पुलिस द्वारा मृतक परिजनों को सूचना दी गई सूचना पाकर मृतक परिजन व ग्रामीण फैक्ट्री पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 5 फुट का कुंडा जिसमें 4 फुट पानी है जिसमें डूब कर मरना सम्भव नजर नहीं आ रहा है हत्या करने का सन्देह नजर आ रहा है । इधर परिजनों और ग्रामीणों ने मृतक के आश्रितों को मुआवजा और आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................