कठूमर में सुंदरकांड आधारित प्रतियोगिता 15 नवंबर को, सातवीं बार होगा आयोजन; प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये

Oct 20, 2026 - 17:38
 0
कठूमर में सुंदरकांड आधारित प्रतियोगिता 15 नवंबर को, सातवीं बार होगा आयोजन;  प्रथम पुरस्कार 3100 रुपये

कठूमर (दिनेश लेखी) श्री भगत जी रामायण प्रचार मंडल कठूमर द्वारा श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड पर आधारित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर 2026, रविवार को सुबह 10 से 11 बजे तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का यह सातवां आयोजन है। इसमें 14 से 18 वर्ष तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
मंडल के अनुसार, परीक्षा में केवल सुंदरकांड से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को 3100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1500 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा मेरिट के आधार पर 51 रामायण भी वितरित की जाएंगी।
प्रतियोगिता में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थी 10 नवंबर 2026 तक निर्धारित स्थानों से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर जमा करा सकेंगे। परीक्षा शुल्क 20 रुपये रखा गया है।
मंडल की ओर से विद्यार्थियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा कठूमर, खेरली, नगर, गोविंदगढ़, नदबई, जनूथर, लक्ष्मणगढ़, बड़ौदामेव, सीकरी, रामगढ़ और भनोखर में आयोजित होगी।
श्री भगत जी रामायण प्रचार मंडल ने क्षेत्र के विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................