उमस भरी गर्मी से लोग हुए बेहाल

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) उपखंड क्षेत्र में मंगलवार को बारिश होने के पश्चात तापमान में गिरावट के बाद भी लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत नही मिली। बुधवार को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही 65 फीसदी आर्द्रता के कारण लोगों को उमस ने परेशान किया। उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शरीर चिपचिपाता रहा और बदन पर कपड़े पसीने से गीले होते रहे। मौसम के चलते बढ़ी उमस से घरों में लगे पंखों की हवा भी राहत नहीं दे पा रही है। दिनभर बादलों और सूरज के बीच आंख मिचौनी चलती रही। ऐसे में सूरज की तपिश अन्य दिनों से कम रही। शाम ढलने के बाद भी उमस में कोई कमी नहीं थी। गर्मी व उमस का असर बढ़ने से महिलाओं को भी घरेलू कामकाज निबटाने में परेशानी रही है। दोपहर के समय बाजारों में खरीदारों की संख्या कम हो गयी है। शाम में ही अधिकतर बाजारों में लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे है। फिलहाल उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है।मानसून के सक्रिय होने की परिस्थितियां अनुकूल है। मॉनसून सक्रिय होने के कारण मेघ गर्जन एवं वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है।






