वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम

Apr 7, 2026 - 18:57
 0
वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम

तखतगढ़ (बरकत खान) राजकीय शिक्षण संस्थानों की 140 जरूरतमंद व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरण की बाली वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति कार्यालय में भामाशाह प्रोफेसर सी बी गेमावत चैरिटेबल ट्रस्ट अहमदाबाद की सौजन्य से बाली नगर की राजकीय शिक्षण संस्थानों की 140 जरूरतमंद व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरण की गई। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को एक दर्जन रजिस्टर शिक्षण किट तथा ठंडे पानी की बोतल व इसी तरह कक्षा 1 से 5 तक छात्र-छात्राओं को एक दर्जन कॉपी व शिक्षण किट व ठंडे पानी की बोतल वितरण की गई समारोह के मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बाली तथा विशिष्ट अतिथि दलपत राज चौधरी यूसीईईओ एवं प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाली व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लखमाराम चौधरी, मीर मोहम्मद यूसुफ थे । 

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद अयूब खान जई अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली ने की मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली द्वारा लगातार किए जा रहे सराहनीय कार्यों की प्रशंसा करते हुए समारोह के भामाशाह का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने जरूरतमंद वह प्रतिभावान छात्रों को समय पर शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराकर उनके मनोबल को बढ़ाया व उनका हौसला अफजाई किया यूसीईईओ एवं प्रधानाचार्य दलपत राज चौधरी ने जरूरतमंद छात्रों को समय पर प्रदान की गई शिक्षण सामग्री उपयोगी सिद्ध होगी अध्यक्ष जई ने समिति के द्वारा किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति एक पंजीकृत संस्था है तथा अखिल भारतीय वरिष्ठ महासंघ मुंबई एवं वरिष्ठ नागरिक संस्थान राजस्थान जयपुर से संबंध होने से वरिष्ठ जनों को केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व नागरिकों को अब तक मिलने वाली चिकित्सकीय कानूनी विधिक सामाजिक आर्थिक सूचना आदि से समिति सदस्यों को अनवरत लाभ मिलता रहता है। उनकी समस्याओं का त्वरित गति से समाधान भी होता है। हमारी संस्था एक गैर राजनीतिक संस्था है। जिनका एकमात्र ध्येय वरिष्ठ जनों के हितार्थ उनकी सुरक्षा वह देखभाल सुव्यवस्थित ढंग से सुगमता से किया जा सके जिला स्तर पर भी वरिष्ठ नागरिक संस्थान की दो समितियां कार्य कर रही है मुनि रूप रजत मेडिकल सहायता व परामर्शदात्री समिति व दूसरी वरिष्ठ नागरिक नि:शुल्क कानूनी सहायता समिति है। दोनों समितियां में संपूर्ण पाली जिले में कोई वरिष्ठ जन जो निर्धन है। 

गंभीर बीमारी से ग्रस्त है। उनका इलाज करवाया जाता है। किसी भी वरिष्ठ जन को परिवार जनों द्वारा प्रताड़ित करने पर भरण पोषण की समस्या संपत्ति हड़पने आदि परेशानी होने पर नि:शुल्क सहायता की जाती है ज़ई ने भामाशाह विशेष कर रमेश भाई बासा परिवार लुणावा रमेश सिंह राजपुरोहित ए वन चिक्की चिक्की लोनावाला किरणराज, उत्तमचंद बिरावत मुंबई, श्रीपाल बाफना, प्रोफेसर सी बी गेमावत, चैरिटेबल ट्रस्ट अहमदाबाद देवी सिंह राव आदि इनका समिति को जो सराहनीय सहयोग मिला। इस पर समिति के समस्त सदस्यों की ओर से तहे दिल से उनका आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। समारोह को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लकमाराम चौधरी, मीर मोहम्मद युसूफ आदि ने भी संबोधित किया इस समारोह में नगर की राजकीय विद्यालय बाली के कुल 140 जरूरतमंद व प्रतिभावान छात्र सम्मिलित हुए थे इस मौके पर लकमाराम चौधरी, इम्तियाज अली, सैयद लकमाराम परमार, आजाद सम्मा, मदनलाल मारू, मूलसिंह राजपुरोहित, शैतान पूरी, अशोक बछेटा, उदय सिंह, कीकाराम, मीर मोहम्मद युसूफ, रफीक भाई, समाजसेवी भैरूसिंह, सोलंकी थानसिंह सोलंकी, अर्जुन सिंह सोलंकी, चंपालाल मारू, सुरेंद्र सिंह सोनीगरा, मोहब्बत सिंह सोनीगरा, चुन्नीलाल परिहार, मूलचंद भाटी, भंवरलाल विश्वकर्मा, छैलसिंह केरापुरा, मिश्रीमल सोनी, भरत बंसल, बद्रीप्रसाद पालीवाल, रामजीराम, मदन सिंह सोलंकी, भंवरलाल टेलर, सिकंदरखान नायक आदि सैकड़ो की तादाद में वरिष्ठ जन व गणमान्य नागरिक व विद्यालयों के संस्था प्रधान उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मूल सिंह राजपुरोहित ने किया वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम में उपस्थित बच्चे वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति बाली द्वारा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण करते हुए यह जानकारी भरत गेहलोत ने दी

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................