लक्ष्मणगढ़ में त्योहारों एवं पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर सीएलजी बैठक

Oct 20, 2026 - 18:05
 0
लक्ष्मणगढ़ में त्योहारों एवं पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर सीएलजी बैठक

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) आगामी त्योहारों और क्षेत्र में होने वाले पंचायती राज चुनावों के मद्देनजर कस्बे में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस चौकी में सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी राजेश मीणा ने की।

  • पुलिस पूरी तरह मुस्तैद: एसएचओ राजेश मीणा

बैठक के दौरान थानाधिकारी राजेश मीणा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी त्योहारों और चुनावों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • विशेष निगरानी और यातायात व्यवस्था पर चर्चा

बैठक में आने वाले दिनों के त्योहारों और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। थानाधिकारी ने सीएलजी सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। साथ ही, बैठक में सदस्यों द्वारा दिए गए विभिन्न सुझावों पर पुलिस प्रशासन की ओर से सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................