अनुसूचित जाति मोर्चा के राजेश जाटव बने जिला उपाध्यक्ष
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग द्वारा अलवर जिले कार्यकारिणी विस्तारित कर 6 विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है। जिसमें खुडियाना निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राजेश जाटव को जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया।समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष को बधाई दी गई। राजेश कुमार जाटव द्वारा भरतपुर सांसद संजना जाटव,भंवर जितेंद्रसिंह,टीकाराम जूली, ममता भूपेश, राजेन्द्र पाल गौतम,व जिला अध्यक्ष जलाराम जाटव सहित सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।


