मेवाड़ की शौर्यगाथा और सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू हुआ आदर्श विद्या मन्दिर का दल; तीन दिवसीय 'मेवाड़ दर्शन' शैक्षिक भ्रमण संपन्न, 53 सदस्यीय दल रहा शामिल

Oct 21, 2026 - 17:16
 0
मेवाड़ की शौर्यगाथा और सांस्कृतिक धरोहरों से रूबरू हुआ आदर्श विद्या मन्दिर का दल;  तीन दिवसीय 'मेवाड़ दर्शन' शैक्षिक भ्रमण संपन्न, 53 सदस्यीय दल रहा शामिल

वैर (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर, वैर के भैया-बहिनों का तीन दिवसीय ऐतिहासिक व सांस्कृतिक शैक्षिक भ्रमण ‘मेवाड़ दर्शन’ सोमवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 17 से 19 अक्टूबर 2026 तक आयोजित इस यात्रा में 53 सदस्यीय दल ने मेवाड़ की पावन धरा के शौर्य, त्याग और भक्ति के इतिहास को प्रत्यक्ष रूप से जाना।
यात्रा के शुभारंभ अवसर पर आदर्श विद्या मन्दिर समिति, भरतपुर के सम्मानित सदस्य  आनन्द प्रकाश धावाई ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवानगी के समय विद्यार्थियों के चेहरे पर नई ऊर्जा और भारी उत्साह देखते ही बन रहा था।

भक्ति, शौर्य और संस्कृति का अद्भुत संगम : इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान विद्यार्थियों ने राजस्थान के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक अवलोकन किया जिसके अन्तर्गत अजमेर व राजसमंद: पवित्र पुष्कर सरोवर, जगतपिता ब्रह्मा जी मन्दिर तथा नाथद्वारा में श्रीनाथ जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही झीलों की नगरी उदयपुर में 'प्रताप गौरव केन्द्र' और महाराणा प्रताप स्मारक के माध्यम से मेवाड़ के वीर योद्धाओं की गाथाएं जानी। इसके साथ ही सहेलियों की बाड़ी और फतहसागर झील की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया।

चित्तौड़गढ़ में स्थित : चित्तौड़गढ़ दुर्ग का ऐतिहासिक विजय स्तम्भ, कीर्ति स्तम्भ, पावन जौहर स्थल, पद्मिनी महल व मीरा मन्दिर को देख विद्यार्थी भावविभोर हो उठे। भ्रमण दल में शामिल समस्त भैया बहिन एवं विद्या मन्दिर के आचार्य-आचार्या ने श्री सांवलिया सेठ मन्दिर में भी दर्शन कर समस्त विश्व की खुशहाली की मंगलकामना की ।

अनुशासन और ज्ञानार्जन का दिया संदेश

शैक्षिक भ्रमण के दल में शामिल समस्त सदस्यों ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण पुस्तकों से परे व्यावहारिक ज्ञान और सांस्कृतिक चेतना जगाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। विद्यार्थियों ने संपूर्ण यात्रा के दौरान अनुशासित रहकर ऐतिहासिक तथ्यों को नोट किया।

भ्रमण दल में आदर्श विद्या मन्दिर समिति भरतपुर के सदस्य  आनन्द प्रकाश धावाई,वैर विद्यालय उपसमिति के अध्यक्ष  मनमोहन शर्मा, व्यवस्थापक  घमण्डी लाल मीणा, शैक्षिक भ्रमण प्रभारी आचार्या  मंजू देवी , आचार्या  गरिमा धाकड़, कार्यालय प्रमुख कपिल कुमार सिंघल, सहा.कार्यालय प्रभारी कन्हैयालाल शर्मा,आचार्य करतार सिंह शामिल रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है