'एक पेड़ मां के नाम': रूपवास मोक्ष धाम में पूर्व प्रधान की पहल पर रोपे गए 31 पौधे, सुरक्षा का लिया संकल्प
रूपवास (भरतपुर)कोश्लेंद्र दत्तात्रेय
सिरसौदा रोड स्थित मोक्ष धाम रूपवास परिसर में बुधवार को 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रधान अलवेंद्र सिंह राजावत द्वारा भेंट किए गए 31 छायादार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर पूर्व तहसीलदार मटोली राम शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने की।
कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा अधिकारी भगवानदास गुप्ता, पवन पहलवान, संरक्षक अमर सिंह अंधाना और मुख्य सलाहकार धीरज शुक्ला एडवोकेट सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देखभाल की बदौलत परिसर में लहलहा रहे ढाई सौ पौधे समिति अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने बताया कि पूर्व प्रधान अलवेंद्र सिंह राजावत ने गत वर्ष भी मोक्ष धाम के लिए 21 पौधे भेंट किए थे। इस वर्ष भी उनकी ओर से 31 पौधे दिए गए हैं। खुशी की बात यह है कि कार्यकारिणी के सदस्यों की नियमित देखभाल और कड़ी मेहनत के कारण पूर्व में लगाए गए सभी पौधे पूरी तरह सुरक्षित और जीवित हैं। आज मोक्ष धाम परिसर में लगभग ढाई सौ पौधे लहलहा रहे हैं, जिससे यह स्थान सुबह की सैर (मMorning Walk) के लिए शहरवासियों का पसंदीदा स्थान बन गया है।
पौधा लगाना पुत्र पालने के समान: प्रबुद्धजन मुख्य अतिथि पूर्व तहसीलदार मटोलीराम शर्मा ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा के लिए हर नागरिक को अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। वहीं पूर्व शिक्षा अधिकारी भगवान दास गुप्ता ने पौधारोपण के सामाजिक व धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक वृक्ष को बड़ा करना एक पुत्र को पालने जितना पुण्य का कार्य है।
समाजसेवियों और पदाधिकारियों ने किया श्रमदान इस अवसर पर शिक्षाविद ओमकार शुक्ला, महामंत्री राकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र जैन, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल दत्तात्रेय, किशन खत्री, भगवान सिंह कोली, विक्की कटारा, अरुण परमार, देवी चरण शर्मा, प्रशांत बंसल, दिनेश मुद्गल, नरेगा मैट पुष्पा जाटव सहित बड़ी संख्या में समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने पौधा रोपकर उनकी सुरक्षा और नियमित सिंचाई का संकल्प लिया।

