हरियालो राजस्थान अभियान में जुटा जिला प्रशासन: ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तरीय आयोजन के लिए विभागों ने तैयार किये पौधों के लिए गड्डे

Jul 25, 2025 - 13:47
 0
हरियालो राजस्थान अभियान में जुटा जिला प्रशासन:  ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तरीय आयोजन के लिए विभागों ने तैयार किये पौधों के लिए गड्डे
भरतपुर,(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के विजन पर प्रदेश में शुरू किये गये हरियालो राजस्थान अभियान में जिले में आवंटित लक्ष्यों के अनुरूप पौधे लगाने के लिए 27 जुलाई हरियाली तीज पर गांव से लेकर जिला स्तरीय वन महोत्सव की तैयारियां जिले भर में जोर-शोर से की जा रही है। 
जिला कलक्टर कमर चौधरी ने बताया कि जिला स्तरीय मुख्य आयोजन बयाना उपखण्ड के झील का बाडा वन क्षेत्र में स्थित लवकुश वाटिका में किया जायेगा। जिसमें जनप्रतिनिधि, पर्यावरण हितैषी संस्थायें, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय वन महोत्सव के आयोजन में 7 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें वन विभाग द्वारा तैयारियांे को अंतिम रूप दिया गया है। संख्या के अनुसार पौधे लगाने के लिए गड्डे तैयार किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि सभी विभागों में हरियालो राजस्थान अभियान के नोडऋल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं तथा नियत्रंण कक्ष स्थापित कर मॉनिटरिंग की जा रही है सभी विभागों को हरियाली तीज पर लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिये गये है। 

भुसावर में तैयार किये 5000 गड्डे-
भुसावर नगर पालिका द्वारा हरियाली तीज पर सर्वाधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा द्वारा विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्यवय कर पौधे लगाये गये। नगर पालिका के अधिषाशी अधिकारी सुरेश मीना ने बताया कि शुक्रवार को 5 हजार गड्डे तैयार किये गये तथा हरियाली तीज रविवार तक लक्ष्यों के अनुरूप सभी पौधों के लिए आवश्यक तैयारी पूरी कर ली जायेगी।  
वैर में एसडीएम के नेतृत्व लगाये पौधे-
उपखंड अधिकारी सचिन यादव ने समस्त स्टाफ एवं पार्षदों के साथ उपखंड स्तर पर पौधारोपण किया। उन्होंने सभी कार्मिकों को अभियान में सक्रियता से भाग लेकर अधिकाधिक पौधे लगाकर देखभाल की जिम्मेदारी लेने का आव्हान किया। जिला कलक्टर द्वारा नगर पालिका वैर को 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है जिसके लिए नगर पालिका के अधिषाशी अधिकारी जितेन्द्र गर्ग द्वारा टीम लगाकर गड्डे खुदवाने का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा हरियाली तीज पर पौधे लगाकर लक्ष्य पूरा किया जायेगा। 
रूपवास में हुआ लगाये 5 हजार पौधे- 
नगर पालिका के अधिषाशी अधिकारी योगेश पिप्पल ने बताया कि जनप्रतिनिधियों के साथ नगर पालिका प्रशासन द्वारा शुक्रवार तक 5 हजार पौधे लगाने कार्य किया जा चुका है। जिनमें खेल मैदान, अनाज मंडी, एसडीएम कार्यालय, श्मशान भूमि, तहसील कार्यालय आदि में पौधे लगाये गये है। उन्होने बताया कि आगामी 27 जुलाई को हरियाली तीज के अवसर पर पौधे लगाने के लिए लक्ष्य के अनुरूप पौधे लगाने गड्डे तैयार किये गये है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................