राजकीय महाविद्यालय खैरथल में स्नातक मिड टर्म परीक्षाएं 21 अक्टूबर से शुरू, परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य

Oct 21, 2026 - 17:38
 0
राजकीय महाविद्यालय खैरथल में स्नातक मिड टर्म परीक्षाएं 21 अक्टूबर से शुरू, परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य

खैरथल (हीरालाल भूरानी) राजकीय महाविद्यालय खैरथल में स्नातक स्तर की मिड टर्म परीक्षाएं बुधवार, 21 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई हैं, जो 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारणी महाविद्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि सभी नियमित विद्यार्थियों के लिए इस परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में महाविद्यालय का वैध पहचान पत्र (आईडी कार्ड) साथ लाना होगा। परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों को अपने संबंधित विषयों के असाइनमेंट भी परीक्षा के दिन ही अनिवार्य रूप से जमा करवाने होंगे।

प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि मिड टर्म परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों को आगामी विश्वविद्यालय मुख्य सेमेस्टर परीक्षा में शामिल होने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से अनुशासन बनाए रखते हुए निर्धारित समय पर परीक्षा में उपस्थित होने और समय पर असाइनमेंट जमा कराने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है