साॅफ्ट स्किल एवं कम्युनिकेशन स्किल विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Dec 1, 2025 - 10:48
 0
साॅफ्ट स्किल एवं कम्युनिकेशन स्किल विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला आयोजित

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज टपूकड़ा में सॉफ्ट स्किल्स एवं कम्यूनिकेशन स्किल्स विषय पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन समारोह 28 नवंबर 2025 को सम्पन्न हुआ। यह कार्यशाला 04 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय प्रोफ़ेसर मनोज कुमार चोपड़ा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वयन प्रोफ़ेसर सुनील दत्त द्वारा किया गया।
अपने उद्घाटन संबोधन में बताया कि वर्तमान समय में सॉफ्ट स्किल्स विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। प्रभावी संचार, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक दृष्टिकोण, टीम वर्क और व्यक्तित्व विकास जैसी योग्यताएँ विद्यार्थियों के करियर निर्माण में प्रमुख भूमिका निभाती हैं।
        कार्यशाला में छात्राओं को निम्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है
   •   प्रभावी संचार एवं प्रस्तुतीकरण कौशल
   •   व्यक्तित्व विकास
   •   लक्ष्य निर्धारण
   •   बॉडी लैंग्वेज
   •   समय प्रबंधन
   •   टीम वर्क
   •   इंटरव्यू कौशल
   •   करियर अभिविन्यास
इस कार्यशाला के लिए नंदी संगठन से आए ट्रेनर श्री संजय शर्मा मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित छात्राओं को व्यवहारिक उदाहरणों और गतिविधियों के माध्यम से सॉफ्ट स्किल्स के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।
प्रोफ़ेसर सुनील दत्त ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्राओं को रोजगारपरक एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े कौशलों से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि इन कौशलों का नियमित अभ्यास छात्राओं को शैक्षणिक और व्यावसायिक दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता दिलाएगा।

उद्घाटन समारोह में प्रोफ़ेसर डॉ.रमेश चन्द, प्रोफेसर डॉ. प्रियंका गुप्ता, प्रोफ़ेसर मंजू गुर्जर एवं वसीम विशेष रूप से सम्मिलित रहे।सभी संकाय सदस्यों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं को इस कार्यशाला का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है