राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन गोद ली बस्ती व स्कूल में श्रमदान कर सफाई की

Dec 24, 2025 - 13:59
 0
राष्ट्रीय सेवा योजना के तीसरे दिन गोद ली बस्ती व स्कूल में श्रमदान कर सफाई की

खैरथल (हीरालाल भूरानी) शहर के समीपवर्ती गीता देवी डिग्री कॉलेज नांगल  मौजिया खैरथल में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तृतीय दिवस पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत गोद ली गई बस्ती खिराची में तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर मे स्वयं सेवक व सेविकाओं द्वारा श्रमदान किया गया एवम् भारत को कचरा मुक्त बनाने की शपथ ली गई ।
बौद्धिक सत्र के दौरान व्याख्याता अशोक कुमार शर्मा द्वारा my. gov. in application पर स्वयं सेवक एवम् सेविकाओं को भारत सरकार द्वारा युवाओं के हित में संचालित योजनाओं के बारे में अवगत कराया तथा my Bhart portal पर Registration की प्रक्रिया बताई गई। अन्त में कार्यक्रम अधिकारी गुलशन सैनी द्वारा  चतुर्थ दिवस की रूपरेखा प्रस्तुत की।
 इस अवसर पर ओमप्रकाश शर्मा, सुनील कुमारी, अशोक शर्मा, वन्दना व्यास, मदनलाल, हेमसिंह, ईश्वर, रोशनलाल, सपना आदि उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................