पंचायत चुनाव 2026: भरतपुर में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट्स की क्लास, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए मिला टीम भावना का गुरुमंत्र

Oct 21, 2026 - 19:18
 0
पंचायत चुनाव 2026: भरतपुर में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट्स की क्लास, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए मिला टीम भावना का गुरुमंत्र

भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय (21 अक्टूबर)

पंचायती राज आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को बीडीए ऑडिटोरियम में सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट का एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 75 सक्रिय मजिस्ट्रेट और 205 अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शामिल हुए।

टीम भावना और मुस्तैदी से करें काम: उप जिला निर्वाचन अधिकारी

प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी (प्रशासन) राजीव शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव में एरिया, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर टीम भावना के साथ काम करें और यदि किसी क्षेत्र में भयग्रस्त मतदाता पाए जाते हैं, तो उन्हें निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान दलों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखें।

आतिथ्य स्वीकार करने पर सख्त मनाही

प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी एवं डीआईजी स्टाम्प मुनि देव यादव ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधि के रूप में पूर्ण निष्पक्षता और जिम्मेदारी से कार्य करने की सीख दी। उन्होंने सख्त लहजे में स्पष्ट किया कि चुनाव ड्यूटी के दौरान किसी भी कार्मिक द्वारा किसी भी प्रकार का आतिथ्य स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए।

वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने दी तकनीकी जानकारी

शिविर में सह प्रभारी ओमप्रकाश खूंटेला सहित जिला स्तरीय दक्ष प्रशिक्षकों—डॉ. दिलीप कुमार गर्ग, कर्मवीर सिंह और राकेश कुमार राजावत ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट के कार्यों, कानूनी अधिकारों, मॉक पोल प्रक्रिया और समयबद्ध सूचना प्रेषण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों को मतदान दलों के रवाना होने से लेकर मतदान समाप्ति तक पूरी सक्रियता बनाए रखने की हिदायत दी गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................