पंचायत चुनाव 2026: भरतपुर में मतदान दलों का द्वितीय रेंडमाइजेशन पूरा, एनआईसी कक्ष में सॉफ्टवेयर के जरिए तय हुईं चुनावी जिम्मेदारियां
भरतपुर / कोशलेन्द्र दत्तात्रेय (21 अक्टूबर)
भरतपुर जिले में पंचायती राज आम चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के दिशा में जिला प्रशासन ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कमर चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी (NIC) कक्ष में मतदान दल कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाइजेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
एनआईसी के विशेष सॉफ्टवेयर से हुआ चयन
जिले की पंचायत राज संस्थाओं के तहत जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों एवं ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए गठित किए जाने वाले आरओ (RO), ईआरओ (ERO), पीआरओ (PRO) प्रथम, द्वितीय और अन्य मतदान दल कार्मिकों का चयन एनआईसी द्वारा विकसित विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से पंचायत समितिवार रेंडमाइजेशन प्रक्रिया द्वारा निष्पक्ष रूप से पूरा किया गया।
बैठक में मौजूद रहे शीर्ष अधिकारी
इस अवसर पर मतदान दल गठन प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) मृदुल सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा, चुनाव अनुभाग के ओएसडी भानू शर्मा, सूचना विज्ञान अधिकारी स्नेहा गर्ग और राजस्व लेखाधिकारी लवलेश शर्मा सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े तमाम वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही मतदान दलों की रवानगी और चुनावी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम तेजी से शुरू कर दिया गया है।

