एमएसजे कॉलेज में युवा साथी केन्द्र का हुआ उद्घाटन
भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) महारानी श्री जया कॉलेज परिसर के केन्द्रीय हॉल में सोमवार को युवा साथी केन्द्र भरतपुर का उद्घाटन समारोह प्राचार्य अन्जू तंवर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. योगेन्द्र भानू एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आरके उपाध्याय रहे। कार्यक्रम के आरम्भ में स्वागत भाषण, कार्यकारी निदेशक इश्तेयाक जाफरी ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सलाहकार रतन सिंह शेखावत ने किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आत्मनिर्भर युवा का सपना इसी प्रकार के केन्द्रों से साकार होगा। उन्होंने कहा कि न केवल नौकरी की दिशा में बल्कि स्वयं का रोजगार प्रारम्भ कर दूसरों को भी नौकरी देने के लिए युवाओं को तैयार करेगा। डॉ. आरके उपाध्याय ने छात्रों से इस परामर्श केन्द्र पर छात्रहितों से जुड़े हुए विषयों पर आ रही परेशानियों का परामर्श लेन को आग्रह किया। डॉ. योगेन्द्र भानू जी ने छात्रों को राष्ट्र के भविष्य का निर्माता बताते हुए युवा साथी केन्द्र की सहायता के माध्यम से अपनी आने वाली जिम्मेदारियों के निर्वहन की बात कही।
कार्यक्रम में निदेशक नवीन यादव, एनएसएस प्रभारी पुजारी ठाकुर, एनसीसी प्रभारी लैफ्टिनेण्ट डॉ. पीएल मीना, स्काउट प्रभारी डॉ. अनिल कुमार नागर, डॉ. रामबाबू, केन्द्र समन्वयक सौरभकटारा, काउन्सलर मन्जुषा सिंह, मानवी चौधरी, भारती सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि गणमान्य व्यक्ति व 150 से अधिक युवा एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

