दिवंगत मंत्री डॉ.दिगम्बर सिंह को श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने किया याद

Oct 1, 2025 - 12:32
 0
दिवंगत मंत्री डॉ.दिगम्बर सिंह को श्रद्धांजलि,  पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने किया याद

हलैना (विष्णु मित्तल) पूर्व मंत्री स्व. डॉ.दिगम्बर सिंह जयंती पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने सेवर निकट उनके स्मारक पर पुष्प व माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत कैबिनेट मंत्री डॉ. दिगम्बर सिंह को भरतपुर,डीग जिले का विकास पुरुष, किसान गरीबों का मसीहा बताया।उन्होंने कहा कि भरतपुर को संभाग का दर्जा दिलाना,महाराजा सूरजमल विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज की स्थापना डॉ. दिगम्बर सिंह की देन थी। इस अवसर पर दिवंगत मंत्री डॉ दिगंबर सिंह के पुत्र और डीग कुम्हेर विधायक डॉ शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पिता एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय डॉक्टर दिगंबर सिंह की यादगार में उनके जन्म दिवस पर राष्ट्रीय प्रो कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।

उन्होंने बताया कि 30 सितंबर को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया,विधायक बहादुर सिंह कोली,विधायक नौक्षम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा आदि ने मेरे पिता डॉ दिगंबर सिंह को श्रद्धांजलि दी आज 1 अक्टूबर को पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ राजेंद्र राठौड,खेल जगत की हस्तियों सहित प्रदेश व जिला के भाजपा कार्यकर्ता तथा हमारे समर्थकों ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा नेता  दौलत सिंह फौजदार,भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोहन रारह, जिला के महामंत्री गिरधारी गुप्ता, अरविंद पाल सिंह, जिला महामंत्री राजू कटारा, शिवसिंह बेवर,हर प्रसाद सिंह धरसोनी आदि मौजूद रहे इन सभी ने पूर्व मंत्री डॉक्टर राजेंद्र राठौड़ विधायक डॉक्टर शैलेंद्र सिंह का सम्मान किया।

लोहागढ़ के सपूत, विकास पुरुष, पूर्व कैबिनेट मंत्री, स्मृतिशेष डॉ. दिगम्बर सिंह की जन्म जयंती पर उनके सबसे क़रीबी मित्र, हमारे मार्गदर्शक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय  उन्हें नम आँखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................