चीडवा आदर्श ग्राम सेवा सहकारी समिति के 12 संचालक मंडल सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ सम्पन्न

Sep 10, 2022 - 01:18
 0
चीडवा आदर्श ग्राम सेवा सहकारी समिति के 12 संचालक मंडल सदस्यों का चुनाव निर्विरोध हुआ सम्पन्न

रामगढ (अलवर ,राजस्थान/राधेश्याम गेरा) निर्वाचन अधिकारी गंगाचरण शर्मा के अनुसार शुक्रवार को समिति का चुनाव होना तय था। जिसमें समिति के 361 ऋणी और 215 अऋणी  सदस्यों द्वारा 12 वार्डों में संचालक सदस्यों का चुनाव करना था। जहां सभी 12 वार्डों में निर्विरोध चुनाव सम्पन्न हुआ।
चुनाव अधिकारी गंगाचरण शर्मा द्वारा जारी परिणाम में वार्ड एक संजीव कुमार, वार्ड दो से उमेश कुमार वार्ड 3 से विश्राम, वार्ड चार से लेखराज, वार्ड पांच से नूरदीन,वार्ड 6 से मौसम खान,वार्ड 7 से औम प्रकाश, वार्ड 8 से राजवंती , वार्ड 9 से निशा कुमारी ,वार्ड दस से जैन खां, वार्ड 11रामसिंह, वार्ड 12 से अऋणी पप्पू राम को निर्विरोध संचालक मंडल का सदस्य घोषित किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी गंगाचरण शर्मा , राज कुमार चौधरी, मुकेश सचदेवा,मनीष आहूजा  व्यवस्थापक  मौजूद रहे। इसके बाद समिति अध्यक्ष का चुनाव  सितम्बर के तीसरे सप्ताह में किए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है