खेडली भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

Jul 23, 2021 - 00:48
 0
खेडली भाजपा मंडल की कार्यसमिति की बैठक हुई आयोजित

कठूमर (अलवर,राजस्थान/ जीतेंद्र जैन) खेडली भाजपा मंडल द्वारा मंडल कार्यसमिति बैठक जिलापाध्यक्ष राजकुमार पण्डा के मुख्य आतिथ्य व मंडल अध्यक्ष शिवचरण अवस्थी ने की अध्यक्षता मे आयोजित हुई।  बैठक में जिलापाध्यक्ष राजेंद्र कसाना,मंडल प्रभारी गोपाल सिंह नरूका माचाड़ी बताैर अतिथि मौजूद थे। बैठक शुभारंभ पं. दीनदयाल उपाध्याय, डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रवज्जलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल द्वारा सभी अतिथियों का साफा व पट्टा पहना कर सम्मान किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष शिवचरण अवस्थी द्वारा पूर्व के कार्यों की समीक्षा की गई।

इस दौरान मंडल प्रभारी गोपाल सिंह माचाड़ी ने भाजपा के संगठनात्मक कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर कार्यकर्ताओं को लग्न एवं निष्ठा पूर्वक कार्य करने का आह्वान किया। वही जिलापाध्यक्ष राजेंद्र कसाना ने पन्ना प्रमुख व भाजपा के कार्यकर्ताओं काे जागरूक रहकर अपने क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रेरित किया। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलापाध्यक्ष राजकुमार पंडा ने कार्यकर्ताओं को संगठित रहने व भाजपा की होने वाली प्रत्येक बैठक में उपस्थित रहने आह्वान किया। इस माैके पर पूर्व जिलामंत्री राजेश लोहिया पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि अग्रवाल,पार्षद प्रीति रानी,उपाध्यक्ष आशा पांचाल,श्यामलाल शर्मा,राजेश पंडा,कृष्ण गोपाल शुक्ला,विकास गोयल, सोनू शर्मा, कमलेश शर्मा, निहाल सिंह, मुरारी सैनी, पवन जैन, दयाल सिंह, मीणा, महेश चंद शर्मा, मोहन लाल शर्मा, शैलेश समूची, राकेश शर्मा,विजेंद्र सैनी, अशोक प्रजापति, मोहित अवस्थी, विनोद प्रजापत बाबूलाल सैनी, प्रदीप अवस्थी, महेंद्र कटारा, नेमी चंद सैनी, विजेंद्र शर्मा, गोविंद साहू, रामअवतार तिवारी, पवन पाराशर, मानसिंह मीणा, पिंटू कुमार, रामदयाल सैनी, अशोक कोली,आवाद  खान,सोनू चौधरी, सुरेंद्र जाटव, महावीर मुखिया, विजय शर्मा, पिंटू धोबी, एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाग लिया

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................