उपखंड कार्यालय व नगर पालिका कोटकासिम का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Apr 8, 2025 - 18:45
 0
उपखंड कार्यालय व नगर पालिका कोटकासिम का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने मंगलवार को उपखंड कार्यालय एवं नगर पालिका कोटकासिम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की व्यवस्थाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, रिकॉर्ड संधारण और आमजन को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा की।
कलेक्टर ने उपखंड कार्यालय में कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी ली और अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इस दौरान उन्होंने कार्यालय में लंबे समय से लंबित कोर्ट केसों की जानकारी प्राप्त कर 5 वर्ष से अधिक समय के कोर्ट केसों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

तत्पश्चात उन्होंने नगर पालिका कोटकासिम कार्यालय जाकर शहर में साफ-सफाई, स्वच्छता मिशन की प्रगति, जल आपूर्ति, कचरा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिक सक्रियता बरतने की सलाह दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वार्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण कर सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति और कार्य निष्पादन की निगरानी की जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने आमजन से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी रेखा यादव, पालिका ईओ मनीषा यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................