नदबई क्षेत्र में 2 अलग अलग सड़क हादसों में 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Apr 10, 2025 - 19:41
 0
नदबई क्षेत्र में 2 अलग अलग सड़क हादसों में 2 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भरतपुर जिले के नदबई क्षेत्र में 2 अलग अलग सड़क हादसों में 2 व्यक्तियो के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा दोनों घायलों को नदबई के अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां से दोनों घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

प्राप्त जानकारी अनुसार पहला हादसा नदबई कुम्हेर सड़क मार्ग पर स्थित सिरसई गांव के पास हुआ। पीड़ित महिलाल निवासी कालवाड़ी (हिंडौन) अपने भाई रूप सिंह के साथ गोवर्धन पदयात्रा पर निकले थे कि तभी सिरसई गांव के पास पीछे से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिलाल को टक्कर मार दी। घटना में महिलाल गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि उनका भाई रूप सिंह बाल बाल बच गए।

प्राप्त जानकारी अनुसार दूसरा हादसा नदबई शहर के रेलवे फाटक के पास हुआ। पीड़ित पुष्पेंद्र निवासी उटारदा गांव बाइक से कही जा रहा था कि तभी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर लहूलुहान अवस्था में गिर पड़ा। राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे एक निजी वाहन से नदबई अस्पताल पहुंचाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................