कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर राजस्थान में राष्ट्रपति शासन करे लागू -पालीवाल

कांग्रेस सरकार सरकार की असफलता से राज्य में फ़ैली अराजकता

Jul 15, 2021 - 20:09
 0
कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर राजस्थान में राष्ट्रपति शासन करे लागू -पालीवाल

भीलवाड़ा (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राजस्थान राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की मांग को लेकर आज जिला कलेक्टर को राज्यपाल के नाम पर ज्ञापन सौंपा गया| अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के राज में पूरे प्रदेश भर में बढ़ती जा रही है बलात्कार, महिला उत्पीड़न, हत्या, लूटपाट गैंगरेप, छोटे बच्चीयो के साथ दरिंदगी व राज्य में कानून व्यवस्था का नामोनिशान ना होने, सरकार की असफलता से राज्य में पैदा हुई अराजकता और भय के माहौल में महिलाओं व आमजन में डर से जीना मुश्किल हो गया है जबकि प्रदेश के गृह मंत्री का दायित्व खुद मुख्यमंत्री संभाल रहे हैं बावजूद इसके कानून व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं है सरकार की इस नाकामी और असफलता के विरोध में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अल्का  मूंदड़ा एवं जिला अध्यक्ष लादू लाल तेली के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया गया

महिलाओं में बड़े अत्याचार अपराधी बेखौफ 

प्रदेश में बढ रहे महिला अपराधों को लेकर राज्य की गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा की ओर से राज्यपाल के नाम जिला कलेक्ट्री में आज ज्ञापन एडीएम प्रशासन राकेश कुमार को सौंपा गया 
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने ज्ञापन में बताया कि राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार बड़ा है तथा अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं आम जनता एवं महिला सुरक्षित नहीं है पुलिस आंकड़ों के अनुसार अपराध में वर्ष 2021 में बढ़ोतरी हुई है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 2020 में जून माह तक प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार के 86393 मामले दर्ज थे इस साल 100521 मामले दर्ज हुए हैं इस तरह प्रदेश में  16.35% मामले बढ़े हैं प्रदेश असुरक्षित हाथों में है राजस्थान राज्य में गहलोत सरकार कानून व्यवस्थाओं के मामले में पूर्ण रूप से विफल रही है और आम जनता एवं महिलाए सुरक्षित नहीं है महिलाओं को व आम जनता के जानमाल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए राज्य की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू पालीवाल ने बताया कि महिलाओं में दुष्कर्म के मामले हो या लूट के मामले आंकड़ों के अनुसार सभी में बढ़ोतरी हुई है जबकि राजस्थान प्रदेश शांत प्रदेशों की गिनती में आता है प्रदेश में औसतन 559 मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हैं यह समस्त रिकॉर्ड पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार समाचार पत्र में भी उल्लेख किया है उक्त रिकॉर्ड से जाहिर होता है कि राजस्थान राज्य में गहलोत सरकार कानून व्यवस्था के मामले में विफल रही है ऐसी स्थिति में राजस्थान राज्य में कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करते हुए राजस्थान राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जा कर महिलाएं एवं जनता की जान माल एवं संपत्ति की सुरक्षा कराए जाने की भाजपा महिला मोर्चा मांग करती है

ज्ञापन में यह रहे मौजूद

ज्ञापन देने के पूर्व कलेक्ट्री में महिला मोर्चा की महिलाएं बैनर,झंडे , तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए आई आज महिला पुलिस एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद अलर्ट था ज्ञापन देने में भाजपा जिला उपाध्यक्ष ज्योति आशीर्वाद , जिला मंत्री प्रतिभा माली ,सीमा सोनी, दीपा सोनी ,सुशीला जोशी, सुलक्षणा शर्मा, सुनीता कटारिया, मधुबाला अग्रवाल ,चंदा सोनी, ईन्दू टाक, ईदू बंसल, गायत्री शर्मा, ललिता शर्मा, पुष्पा राघव, चंद्रकांता शर्मा शालिनी कोहली, लक्ष्मी कंवर, भगवती देवी, ललिता शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित थी
 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................