जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ जार का पांचवा वार्षिक पत्रकार सम्मान व पत्रिका विमोचन कार्यक्रम संपन्न: नारी शक्ति ने बढ़ाई मंच की शोभा

Apr 20, 2025 - 11:13
Apr 21, 2025 - 05:01
 0
जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ जार का पांचवा वार्षिक पत्रकार सम्मान व पत्रिका विमोचन कार्यक्रम संपन्न: नारी शक्ति ने बढ़ाई मंच की शोभा

अलवर जिला मुख्यालय पर जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ जार का पांचवा जिला स्तरीय पत्रिका विमोचन और पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन नारी शक्ति के मंच पर सुशोभित होने के उपरांत शुरू किया।  शिक्षा, समाज सेवा ,स्वच्छता के क्षेत्र  और पुलिस सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पदमश्री अवार्ड से सम्मानित उषा  चोमर, वही न्यूयॉर्क में वर्ल्ड लेवल के सम्मान चेंज मेकर से सम्मानित पायल जांगिड़, B.Ed कॉलेज के ऑर्गेनाइजर अनीता सोनी, महिला सशक्तिकरण की मिसाल देने वाली रेणुका यादव, वही पीड़ित को न्याय दिलाने में प्रसिद्ध एडिशनल एसपी प्रियंका रघुवंशी, मौजूद रही।

सभी अतिथियों ने बताया पत्रकार रात दिन बारिश, गर्मी ,कैसा भी मौसम हो अपने कर्तव्य का निर्वहन करता है। ऐसे में पत्रकारों का नियमित रूप से मान सम्मान होना जरूरी है। मंच की ओर से यह भी बताया गया कि किस प्रकार से पुलिस, पत्रकार, और वकील मिलकर पीड़ित को न्याय दिला सकते हैं। बसरते इन संस्थाओं से जुड़े हुए निष्पक्ष, निर्भीक ,और न्याय प्रिय हो। यह वक्तव्य प्रियंका रघुवंशी एडिशनल एसपी ने व्यक्त किया।

वही पायल जांगिड़ ने भी बताया कि उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र की बाल विवाह , एशिक्षा, दहेज मृत्यु भोज जैसी व कुरीतियों को लेकर लड़ाई लड़ी। और उन्हें इस बाबत सम्मान न्यूयॉर्क में मिला। जो पूरे देश का मान सम्मान है। इस अवसर पर ही अनीता सोनी, रेणुका यादव व अन्य अतिथियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन रुचिका मैडम ने किया। वहीं जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ जार के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान व टीम की ओर से अतिथियों का मान सम्मान किया गया स्वागत सत्कार किया गया। अलवर जिले भर के विभिन्न पंचायत समिति, उपखंड, तहसील, स्तर से जुड़े हुए इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे। इसी दौरान 30 वर्ष से अधिक पत्रकारिता में सेवा देने वाले राकेश  अशांक, सुरेश चंद शर्मा, अवधेश सिंह, अनिल कुमार गुप्ता,चंद्र प्रकाश सैनी, स्वदेश कपिल, लक्ष्मी नारायण लक्ष, हरिशंकर गोयल, पीयूष उपाध्याय, रमेश चंद मीणा, अमित शर्मा, रामबाबू, सहित करीब 50 से अधिक पत्रकारों का स्मृति चिन्ह देकर मान सम्मान किया। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पत्रकार संगठन से जुड़े हुए लोगों के किसी भी आपात स्थिति में संगठन की ओर से सहयोग किया जाता है। और शादी विवाह के कार्यक्रम में लड़की को कन्यादान भी संगठन की ओर से दिया जाता है। अंत में वीरेंद्र सिंह चौहान ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका आभार देता है संगठन की ओर से वरिष्ठ पत्रकार अवधेश सिंह, अनिल कुमार गुप्ता सहित अन्य ने अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान का गुलदस्ता देकर सम्मान किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................