वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला कल

Apr 19, 2025 - 21:59
 0
वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला कल

सिरोही (रमेश सुथार)

वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी की अध्यक्षता व मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता जोगेंद्र राजपुरोहित के सानिध्य में आयोजित होगी।

भाजपा जिला प्रवक्ता रोहित खत्री ने बताया कि वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की जिला स्तरीय कार्यशाला जैन मंदिर बामनवाड़जी धर्मशाला में  20 अप्रैल रविवार को सुबह 11बजे रखी गई है जिसमे सांसद, मंत्री, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, वर्तमान जनप्रतिनिधि, पूर्व जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, मोर्चो के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी, अभियान के जिला संयोजक, सह संयोजक, मंडल संयोजक, सह संयोजक, मुस्लिम समाज के प्रबुद्धजन व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

वक्फ़ संशोधन जन जागरण अभियान के जिला संयोजक नारायण देवासी ने बताया कि वक्फ़ संशोधन जन जागरण अभियान को लेकर एक व्यवस्था समिति की बैठक रखी गई जिसमें झाड़ोली तथा पिंडवाड़ा नगर मण्डल के साथ कार्यकर्ताओं की टोली बना कर अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है उन्होंने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हाल ही में भारत सरकार द्वारा वक्फ़ अधिनियम 2025 में अल्प संख्यक वर्ग के हित में किए गए संशोधन के लाभ और उद्देश्यों को आम मुसलमान नागरिकों के बीच जन जागरण करना है साथ ही अभियान को मण्डल स्तर तक ले जाने की रूप रेखा बनेगी जिसके लिए मण्डल के कार्यकर्ताओं को भी अपेक्षित किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................