व्यक्ति चाहे कितना भी विद्वान ज्ञाता हो जाए, जब तक भगवान के प्रति प्रेम का भाव नहीं है तो कोई महत्व नहीं
मुंडावर (देवराज मीणा) मुंडावर अजरका मार्ग सराय कलां बस स्टैंड के समीप गोलाहेड़ा जोतराम धाम मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भर बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में जोतराम धाम के भक्त मुकेश ने कहा कि व्यक्ति चाहे कितना भी विद्वान ज्ञाता हो जाए। लेकिन जब तक उसके मन में भगवान के प्रति प्रेम दूसरों के प्रति करुणा व दया का भाव नहीं होगा तो उसे विद्वता व ज्ञानार्जन का कोई महत्व नहीं है।
असली मित्रता की पहचान बताते हुए कहा कि जीवन में हजार आदमियों से दोस्ती जरूरी नहीं है एक सुदामा और कृष्ण जैसा मित्र होना जरूरी है। इस कार्यक्रम में मुकेश भक्त ने श्रद्धालुओं को बताया कि शाहबाद( तिजारा) में जागरण व भंडारे का आयोजन 6 मई को होगा। कार्यक्रम भक्त विनोद के निवास पर रखा गया है। ज्योति प्रचंड कार्यक्रम सत्यवान स्योरण जीतपुरा धाम करेंगे।