सफाई अव्यवस्था को लेकर फूटा भाजपा मंडल अध्यक्ष का गुस्सा, नगर पालिका कार्यालय के गेट पर ताला लगाने की दी चेतावनी

Mar 17, 2025 - 14:17
 0
सफाई अव्यवस्था को लेकर फूटा भाजपा मंडल अध्यक्ष का गुस्सा, नगर पालिका कार्यालय के गेट पर ताला लगाने की दी चेतावनी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/ कमलेश जैन) कस्बे में नगर पालिका प्रशासन की अनदेखी के चलते हुए बे पटरी हुई सफाई व्यवस्था से नाराज कस्बे के वरिष्ठ नागरिक एवं टीम नवयुवकों के सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा पंचायत समिति के वीसी हाल कार्यालय मे सोमवार को पहुंचे। वहां उपखंड अधिकारी से उन्होंने  नगर पालिका क्षेत्र में सफाई अव्यवस्था पिछले 10 दिनों से बिगड़ी हुई हालत पर रोष प्रकट किया । जगह-जगह कचरा फैल रहा है कस्बे की हालत बदतर हो गई हैं। 
उपखंड अधिकारी ने मौके पर ही नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता श्याम सुंदर पांडे को निर्देश देते हुए कहा कि सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी कर खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड किया जावे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को शीघ्र आज शाम तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सफाई करवाये जाने का आश्वासन दिया। 
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने आगामी इसी तरह सफाई को लेकर हड़ताल चली तो उन्होंने नगर पालिका कार्यालय पर ताला लगाने की चेतावनी दी। वार्ता के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा, एडवोकेट चंद्रशेखर दीक्षित,प्रमोद बोहरा,अविनाश खारवाल,मोनी शर्मा,प्रकाश प्रजापत,सतीश बसवाल,मुकेश पटेल,साहिल शर्मा त्रिलोक मीणाआदि लोग मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है