जीजा के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट: गिरफ्तार

Aug 20, 2025 - 14:03
 0
जीजा के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट:  गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता) भिवाड़ी पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर वारदात को अंजाम देने वाले जीजा साली को गिरफ्तार किया है ।               परिवादी राजपाल पुत्र रामपत जाति  गुर्जर उम्र 48 साल निवासी यूं आई टी सेक्टर 09/05 ने भिवाड़ी फैंज तृतीय में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 19/8/25 की शाम करीब 6 बजे कालोनी में रहने वाले किरायदारों ने बताया कि गुड्डू की पत्नी बांबी व उसका रिश्तेदार जीजा अनुज चौधरी करीब 4 बजे कमरे के बाहर ताला लगाकर बैठे हुए थे तथा 4 - 30 बजे पीएम के लगभग गुड्डू की पत्नी बांबी और रिश्तेदार अनुज कहीं चली गई हैं जिस पर मेने कमरे की खिड़की से गुड्डू के कमरे के अन्दर देखा तो गुड्डू संदिग्ध अवस्था में पड़ा है मामला संदिग्ध होने पर रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस को सूचना दी पुलिस सूचना पाकर घटना स्थल मौके पर पहुंची जहां लोगों कि मौजूदगी में कमरें का ताला तोडा गया जहां देखा कि कमरे के अन्दर गुड्डू संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला जिसको बार बार आवाज देने पर भी नहीं जागा मौके पर आंखें खुली पाई गई जिसको ऐम्बुलेंस कि सहायता से अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मौजूद लोगों से जांच पड़ताल कि तो बताया गया कि अक्सर मृतक गुड्डू व पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे । लिस ने हत्यारों कि जांच शुरू कर दी विभिन्न तकनीकी सहायता से व आस पास क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे खंगाले गए जहां संदिग्ध अवस्था में घुमते मृतक गुड्डू की पत्नी बांबी व रिश्तेदार जीजा अनुज चौधरी नजर आए पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कि तो पति कि हत्या करने वाली मास्टर माइंड पत्नी बांबी निकली जिसने जीजा के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतारने का जुर्म कबूल किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................