नीट परीक्षा में धांधली और बढ़ती महंगाई के खिलाफ उदयपुरवाटी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कल; उपखंड अधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन

May 31, 2026 - 16:26
 0
नीट परीक्षा में धांधली और बढ़ती महंगाई के खिलाफ उदयपुरवाटी में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन कल; उपखंड अधिकारी को सौंपेंगे ज्ञापन

उदयपुरवाटी (सुमेरसिंह राव) राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, कल (सोमवार) प्रातः 11:00 बजे उदयपुरवाटी उपखंड कार्यालय के बाहर कांग्रेस पार्टी द्वारा एक विशाल विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन देश में नीट (NEET) परीक्षा में हुई कथित धांधली, लगातार बढ़ती महंगाई और राजस्थान सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आयोजित किया जा रहा है।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बी.एल. सैनी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं के विरोध में क्षेत्र के सभी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपखंड कार्यालय के बाहर एकत्रित होंगे और सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करेंगे।

  • SDM को सौंपा जाएगा ज्ञापन:

ब्लॉक अध्यक्ष सैनी के अनुसार, प्रदर्शन के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उपखंड अधिकारी (SDM) को महामहिम राज्यपाल और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। इस ज्ञापन में नीट परीक्षा की निष्पक्ष जांच कराने, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ रोकने और आमजन को महंगाई से राहत देने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र के सभी अग्रिम संगठनों, पार्षदों, पंच-सरपंचों और कार्यकर्ताओं से कल होने वाले इस प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में समय पर पहुंचने की अपील की है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................