बांसवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती, लूट और अपहरण के मामले में फरार 5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

May 31, 2026 - 17:00
May 31, 2026 - 17:05
 0
बांसवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डकैती, लूट और अपहरण के मामले में फरार 5 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

बांसवाड़ा। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों और वारंटियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने डकैती, लूट और अपहरण जैसे गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे कलिंजरा थाने के हिस्ट्रीशीटर और 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

आरोपी कलिंजरा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। मुखबिर की सूचना पर नहर के पास घेराबंदी सदर थानाधिकारी रूपसिंह ने बताया- पुलिस टीम रविवार को वारंटियों की तलाश में नवागांव, लिम्बथान और खामरिया क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि वांटेड आरोपी राकेश (30) पुत्र पंछु मावी निवासी नवाटापरा (थाना कलिंजरा) नहर के पास घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर भागने लगा, घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद पुलिस टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।

 पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कोर्ट से जारी था स्थाई वारंट, एसपी ने रखा था इनाम पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश के खिलाफ सदर थाने में दर्ज मामले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बांसवाड़ा न्यायालय से स्थाई वारंट जारी था। लंबे समय तक गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा ने उस पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................