प्रतापगढ़ में पुराने विवाद में कुछ लोगों ने दो घरों में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस पर गांव के कुछ लोगों ने हमला कर दिया। लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया। साथ ही मिर्च पाउडर भी फेंका। घटना में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके साथ ही पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना कोटड़ी थाना क्षेत्र के दिवाला गांव में गुरुवार शाम 4.30 बजे हुई। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें महिला के हाथ से लकड़ी छीन रहे पुलिसकर्मी पर एक व्यक्ति ने लाठी से सिर पर वार कर दिया।
वहीं एक पुलिसकर्मी सिर में चोट लगने के बाद इन लोगों से दूर भागता दिखाई दे रहा है। कंट्रोल रूम से 6 पुलिसकर्मी गए थे गांव एसपी बी आदित्य ने बताया-पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी दिवाला गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया है। इस दौरान कुछ लोगों ने दो घरों में आग लगा दी। सूचना पर कंट्रोल रूम से 6 पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर लाठियों, पत्थरों से हमला कर दिया, साथ ही उनपर मिर्च भी फेंका। हमले में दो पुलिसकर्मी हरीश और बहादुर घायल हो गए। घटना में पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल पुलिसकर्मियों को पहले अरनोद अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसपी ने बताया-गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। 4-5 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हमलावरों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क
बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार...
आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें।
हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................