लक्ष्मणगढ़ में 22 जुलाई से गूंजेगी श्रीमद् भागवत की अमृत वर्षा, तैयारियां पूरी

Jul 19, 2026 - 19:40
 0
लक्ष्मणगढ़ में 22 जुलाई से गूंजेगी श्रीमद् भागवत की अमृत वर्षा, तैयारियां पूरी

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन)। कस्बे के प्रजापत मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गुरु पूर्णिमा के पावन महोत्सव के उपलक्ष्य में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन आगामी 22 जुलाई से होने जा रहा है। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं और आयोजन समिति द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा के शुभारंभ से पूर्व 22 जुलाई को प्रातः 8:15 बजे एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा (शोभायात्रा) निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। समिति ने क्षेत्र की सभी माता-बहनों से विशेष आग्रह किया है कि वे पारंपरिक वेशभूषा में कलश और नारियल के साथ इस मंगल कलश यात्रा में सम्मिलित होकर इसकी शोभा बढ़ाएं।

  • ब्रज रसिक महाराज करेंगे कथा वाचन

सात दिनों तक चलने वाले इस ज्ञान यज्ञ में सुप्रसिद्ध कथा प्रवक्ता 'ब्रज रसिक' कृष्णा जैमन महाराज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का रसपान कराएंगे। संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक झांकियां भी सजाई जाएंगी।

  • 29 जुलाई को होगा भंडारा

समिति ने बताया कि 22 से 28 जुलाई तक मुख्य कथा का आयोजन होगा। इसके पश्चात, 29 जुलाई बुधवार को हवन-पूजन के साथ मुख्य पूर्णाहुति दी जाएगी। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल प्रसादी वितरण (भंडारे) का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी क्षेत्रवासी महाप्रसाद ग्रहण करेंगे। आयोजन को लेकर पूरे मोहल्ले और कस्बे के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................