गोविंदगढ़ में युवक से मारपीट, जबरन ले जाने का प्रयासः ससुराल पक्ष पर लगा आरोप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया

Dec 5, 2025 - 13:14
 0
गोविंदगढ़ में युवक से मारपीट, जबरन ले जाने का प्रयासः  ससुराल पक्ष पर लगा आरोप, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाया

अलवर के गोविंदगढ़ कस्बे में एक युवक के साथ मारपीट और उसे जबरन ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक के ससुराल पक्ष पर यह आरोप लगा है। घटना 3 दिसंबर को गोविंदगढ़ के भगत सिंह चौराहे के पास हुई, जिसकी शिकायत गोविंदगढ़ पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है।

रामगढ़ निवासी साहिल पुत्र आस मोहम्मद ने गोविंदगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साहिल ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ हथियाका गांव से एक शादी समारोह से लौट रहा था। सुबह करीब 11 बजे गोविंदगढ़ के भगत सिंह सर्किल पर उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया। इनमें उसके ससुर कासम, चाचा ससुर मौसम, सास रहिसन और जहीर खान सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

साहिल का आरोप है कि इन लोगों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। वे उसे जबरदस्ती एक गाड़ी में बिठाकर उसके ससुराल सादपूरी ले जाने की कोशिश कर रहे थे।

युवक के शोर मचाने पर मौके पर लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़ित साहिल को बचाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................