रैणी:गोदाम से उठती लपटें देख मची अफरा-तफरी: एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

Nov 27, 2026 - 18:34
 0
रैणी:गोदाम से उठती लपटें देख मची अफरा-तफरी: एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने पाया आग पर काबू

राजगढ़ (अलवर) अनिल कुमार गुप्ता। रैणी उपखंड क्षेत्र के ग्राम खेड़ामंगलसिंह में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से परचून के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बत्तीलाल सैनी ने परचून के सामान का स्टॉक रखने के लिए गोदाम बना रखा था। गुरुवार को गोदाम में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग भड़क गई। जब बत्तीलाल सैनी की पत्नी बीना देवी भैंसों को संभालने के लिए पहुंचीं, तो उन्होंने गोदाम से धुआं और आग की लपटें निकलती देखीं। उन्होंने तुरंत परिजनों को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर गोदाम का ताला तोड़ा और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। दीनदयाल, लोकेश, पूर्ण सैनी, सुगन और राजेश सहित अन्य ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक गोदाम में रखा बीड़ी, सिगरेट, चाय, चीनी, नमकीन, चॉकलेट, दाल और मसाले सहित लाखों रुपये का परचून सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था।

घटना की जानकारी ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि बोदन लाल मीणा ने हल्का पटवारी और गढ़ीसवाईराम पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलने पर हल्का पटवारी दिनेश बैरवा मौके पर पहुंचे और आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार की। पटवारी दिनेश बैरवा ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट बना ली गई है, जिसे शीघ्र ही तहसीलदार लक्ष्मणगढ़ को सौंपा जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................