लक्ष्मणगढ़ कस्बे में श्री सार्वजनिक (पुस्तकालय) ज्ञान और सूचना का एक व्यवस्थित भंडार
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) कस्बे में श्री सार्वजनिक (पुस्तकालय) ज्ञान और सूचना का एक व्यवस्थित भंडार है। जो कि पिछले 10 दशको से किताबें, पत्रिकाएँ, दस्तावेज़ शास्त्र संसाधन ज्ञान प्राप्ति, शोध, मनोरंजन और शिक्षा के लिए उपलब्ध रहा है ।
और आज के डिजिटल युग में डिजिटल और वर्चुअल लाइब्रेरी भी कस्बे में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा आर्थिक सहयोग से शीघ्र ही बनकर तैयार हो रही है। श्री सार्वजनिक पुस्तकालय अध्यक्ष रवि शर्मा ने बताया कि जो सभी को बिना भेदभाव के सूचना तक पहुँच प्रदान करेगी। यह क्षेत्र के जागरूक विद्यार्थियों के लिए कंपटीशन आदि की तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। ज्ञान और सूचना तक पहुँच प्रदान करेगी ।खासकर उन लोगों के लिए जो किताबें नहीं खरीद सकते।
कस्बे की श्री सार्वजनिक पुस्तकालय शिक्षा को निरंतर बढ़ावा दे रही है। जिसमें सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन कराना, आम जनता के लिए, स्कूल और कॉलेज के छात्रों और शिक्षकों के लिए यह निरंतर कार्य कर रही है। वर्तमान में डिजिटल लाइब्रेरी: इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन पहुँच प्रदान करेगी और साक्षरता व शिक्षा के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। ये समुदायों को सशक्त बनाने और सूचना तक पहुँच की बाधाओं को दूर करने का कार्य करेगी।

