गोलाकाबास में 24 अक्टूबर से होगा श्रीरामलीला का भव्य शुभारंभ, बल्ली पूजन के साथ तैयारियां तेज
गोलाकाबास (रितीक शर्मा) कस्बे में श्री आदर्श रामलीला मंडल के तत्वावधान में 24 अक्टूबर से श्रीरामलीला का भव्य शुभारंभ होगा। आयोजन से पूर्व मंगलवार को विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ बल्ली पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजन के साथ ही रामलीला मंचन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
संवाददाता रितीक शर्मा के अनुसार, रामलीला के दौरान स्थानीय कलाकार भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित विभिन्न लीलाओं का मंचन करेंगे। आयोजन को लेकर मंडल की ओर से तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। रामलीला के माध्यम से क्षेत्रवासियों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया जाएगा।
इस अवसर पर श्री आदर्श रामलीला मंडल गोलाकाबास के अध्यक्ष दूदा राम सैनी सहित रामदयाल जांगिड़, पंडित महेश जोशी, गिर्राज प्रसाद शर्मा, सुरेश चंद शर्मा एवं शिवचरण शर्मा मौजूद रहे।

