राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम बानसूर कार्यकारिणी में नई नियुक्तियाँ हुईं, राजपाल शर्मा बने अध्यक्ष

Sep 24, 2023 - 14:27
Sep 24, 2023 - 14:58
 0
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम बानसूर कार्यकारिणी में नई नियुक्तियाँ हुईं, राजपाल शर्मा बने अध्यक्ष
राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम बानसूर कार्यकारिणी में नई नियुक्तियाँ हुईं, राजपाल शर्मा बने अध्यक्ष

 राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम बानसूर उप शाखा कार्यकारिणी के आज चुनाव हुए संपन्न हुए। जिसमें राजपाल शर्मा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। आज गिरधर आश्रम बानसूर में जिला निर्वाचन अधिकारी बनवारी लाल सैनी ,सहायक निर्वाचन अधिकारी सुरेश यादव,प्रदेश संरक्षक लक्ष्मीनारायण स्वामी की देखरेख में राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम उप शाखा बानसूर की कार्यकारिणी का निर्वाचन संपन्न हुआ । जिसमें नई कार्यकारणी में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध राजपाल शर्मा को नियुक्त किया गया। इस दौरान सदस्यों में शेर सिंह शेखावत मंत्री और सतीश मीणा कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।  जिला महासमिति सदस्य बाबूलाल यादव और प्रदेश महासमिति सदस्य योगेश ढांचोलिया को चुना गया। 

कार्यकारिणी में सुनील गंगावत संरक्षक ,सभा अध्यक्ष विक्रम सेन, उपसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, महिला उपसभा अध्यक्ष सुशील चौधरी और सरोज बागड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष रामावतार मीणा ,माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष रामानंद शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा उपाध्यक्ष दाताराम यादव ,महिला मंत्री अशोक यादव ,प्रधानाचार्य सदस्य रामानंद खोवाल, व्याख्याता सदस्य पुष्पेंद्र सोनी ,संस्कृत शिक्षा सदस्य रमेश जाट, वरिष्ठ अध्यापक सदस्य धर्मेंद्र शर्मा ,महिला शिक्षिका प्रतिभा जांगिड़ ,प्रबोधक सदस्य दिनेश कुमार ,शारीरिक शिक्षा सदस्य राजेश कुमार ,क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजय राज राहुल यादव,प्रकाश चंद और कैलाश स्वामी को निर्वाचित किया गया इस दौरान सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया गया ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow