महाराजा सवाई ब्रजेंद्र सिंह 36 सो कोमो के लोकप्रिय शासक थे - टकसालिया

Jul 8, 2021 - 23:17
 0
महाराजा सवाई ब्रजेंद्र सिंह 36 सो कोमो के लोकप्रिय शासक थे - टकसालिया

डीग (भरतपुर, राजस्थान) ड़ीग कस्बे के पुराने नगर पालिका भवन में पालिका अध्यक्ष निरंजन लाल टकसालिया की अध्यक्षता में भरतपुर रियासत के अन्तिम शासक  कर्नल सवाई महाराजा ब्रजेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण समरण किया गया।इस मोके पर आयोजित हवन में पंडित जीतेन्द्र पाराशर एवं गणेश दत्त शास्त्री के सानिध्य में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया तदोपरान्त सभी कार्यकर्ताओं ने महाराजा ब्रजेंद्र सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। इसमौके पर पॉलिका अध्यक्ष टकसालिया ने उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश ड़ालते हुए कहा कि महाराजा कर्नल सवाई ब्रजेंद्र सिंह सरल सभी 36 कोमो के ह्रदय पर राज करने वाले वाले प्रजा वत्सल शासक थे। सभी को उनके व्यक्तित्व से प्रेरणा लेनी चाहिए । इस मौके पर उनकी स्मृति में मेला मैदान स्थित नेहरू गांधी पार्क में वृक्षारोपण किया गया।कॉर्यक्रम में पॉलिका उपाध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा,पंकज भूषण गोयल ,पार्षद धीरज कुमार टीटू,नीरज कपासिया,अनुपम सिंह, पूर्व पार्षद बृजराज सिंह , भगवान सिंह कोली सहित अन्य पार्षद व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। गांव बरौली चौथ में भी  महाराजा ब्रजेंद्र सिंह की पुण्य तिथि  पर  गांव के प्रमुख लोगो द्वारा सरपंच प्रतिनिधि प्रतिनिधि जय सिंह की अगुवाई में हवन कर उनके चित्र पर भाव भीनी  श्रद्धांजलि अर्पित की।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................