मंडल अध्यक्षों की बैठक का किया आयोजन

Mar 12, 2023 - 02:04
 0
मंडल अध्यक्षों की बैठक का किया आयोजन

खैरथल / हीरा लाल भूरानी 


किशनगढ़बास बाईपास स्थित विधायक कार्यालय पर किशनगढ़ बास ब्लॉक के सभी मंडल अध्यक्षों की एक बैठक का आयोजन किया गया। विधायक खेरिया के निजी मीडिया सहायक सुनील कान्त गोल्डी ने बताया कि बाईपास स्थित विधायक कार्यालय पर विधायक एवं उपाध्यक्ष राज्य किसान आयोग दीपचंद खेरिया के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप पाटिल की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने बूथों पर बूथ प्रभारी जल्द ही बनाएं एवं पांच पांच लोगों को जोड़ने का कार्य करें जिससे संगठन को मजबूती मिल सके। इस मौके पर मांचा मंडल अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौड़, खानपुर मंडल अध्यक्ष इकबाल खान, बघेरीकला मंडल अध्यक्ष हेतराम गुर्जर, इस्माइलपुर मंडल अध्यक्ष किशन चंद जाटव, पाटन मेवान मंडल अध्यक्ष एमपीएस जितेंद्र वर्मा, सरपंच फूल सिंह चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................