एसएचजी सदस्य व सूक्ष्म उद्यमी महिला खाद्य प्रंसस्करण प्रशिक्षण का चयन

गांव नयागावं माफी में 22 मार्च से प्रारम्भ होगा प्रशिक्षण, भुसावर-वैर उपखण्ड की 30 महिलाएं लेगी अचार-मुरब्बा का प्रशिक्षण

Mar 15, 2021 - 07:44
 0
एसएचजी सदस्य व सूक्ष्म उद्यमी महिला खाद्य प्रंसस्करण प्रशिक्षण का चयन

भुसावर (भरतपुर, राजस्थान/ रामचन्द सैनी)  राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नावार्ड) एवं लुपिन फाउन्डेशन भरतपुर की ओर से भुसावर-वैर उपखण्ड क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह से जुडी महिला सदस्य,सूक्ष्म उद्यमी व बेरोजगार महिलाओं को स्वरोजगार वास्ते खाद्य प्रंसस्करण के तहत 22 मार्च से 15 दिवसीय अचार-मुरब्बा तथा मूंग की दाल से मंगोडी बनाना आदि का प्रशिक्षण दिया जाऐगा,जिसके लुपिन व नावार्ड टीम सहित कुम्हेर के सीडीपीओ महेन्द्र अवस्थी,जिला शिक्षा व रोजगार अधिकारी पुनीत गुप्ता एवं जिला महिला कार्यक्रम प्रभारी हम्ब्रोम शालो ने गांव नयागावं माफी में प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण व चयन कर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 30 महिलाओं का चयन की सूची जारी की। सीडीपीओ महेन्द्र अवस्थी एवं कार्यक्रम प्रभारी हम्ब्रोम शालो ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नावार्ड) एवं लुपिन फाउन्डेशन के जिले की बेरोजगार,सूक्ष्म उद्यमी एवं स्वय सहायता समूह से जुडी महिलाओं को स्वरोजगार वास्ते खाद्य प्रंसस्करण 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिलाया जाऐगा,जिसमें मिक्स अचार-आवालां का मुरब्बा एवं मूंग की दाल से मंगाडी बनाना आदि सिखाया जाऐगा,जिसमें मात्र 30 महिलाएं ही भाग लेगी। ये प्रशिक्षण 22 मार्च से प्रारम्भ होगा और लगातार 15 दिन तक चलेगा। प्रशिक्षण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्राथमिकता अधिक रहेगी। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण की तिथि निकट आता देख 13 मार्च को राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नावार्ड) एवं लुपिन फाउन्डेशन की टीम ने गांव नयागावं माफी में प्रशिक्षण स्थल का निरीक्षण किया,जहां शेरसिंह मीणा के भवन का चयन किया और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 30 महिलाओं की सूची तैयार की गई। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्तकर्ता महिलाओं से रू-ब-रू हुए और प्रशिक्षण स्थल का उन्हे निरीक्षण कराया गया। लुपिन के अधिकारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि लुपिन के अधिशाषी निदेशक सीताराम गुप्ता के स्वरोजगार के लक्ष्य के तहत गांव नयागांव माफी में नावार्ड व लुपिन के द्वारा खाद्य प्रंसस्करण प्रशिक्षण लगाया जा रहा है,प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा और उनकी सरकारी,अद्र्व सरकारी बैंक,नावार्ड एवं लुपिन द्वारा मदद कराई जाऐगी,जिससे उनका रोजगार चल सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................