संत कवंर राम का मनाया जन्मोत्सव

खैरथल (हीरालाल भूरानी ) संत कवंर राम धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से 13 अप्रेल 2025 रविवार को अमर शहीद संत कवंर राम साहिब का जन्मोत्सव् श्रीमती जशोदा बांई पूरूषार्थी भवन शिवपुरम कालोनी मे बडी धूमधाम से मनाया गया। जिसमे भारतीय सिन्धू सभा संगठन व पूज्य सिन्धी पंचायत के सदस्यो एवम् सिन्धी समाज के गणमान्य लोगो ने भाग लिया।
कार्यक्रम मे सर्वप्रथम सत्संग हुआ उसके पश्चात संतो की आरती हुई व केक काटकर संत शिरोमणी संत कवंर राम साहिब का 140 वां जन्मोत्सव मनाया गया व प्रसादी वितरण किया गया।






