डिजिटल सेवा देने के नाम पर कुछ लोग कर रहे हैं ऑनलाइन धोखाधड़ी

Jun 30, 2021 - 02:05
 0
डिजिटल सेवा देने के नाम पर कुछ लोग कर रहे हैं ऑनलाइन धोखाधड़ी

खैरथल (अलवर,राजस्थान/ संजय बागड़ी) खैरथल कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को कुछ लोग ऑनलाइन सेवा के बहाने पैसे मांगकर ऑनलाइन ठगी की वारदात कर रहे है। खैरथल कस्बे में एक इमित्र  संचालक को कुछ दिनों पहले ही एक कॉल आया जिसमें सामने वाले ने यह बताया कि हम ऑनलाइन डिजिटल कस्टमर सेवाएं देते हैं। जिसके लिए हमारा कुछ सेवा शुल्क होता है। 
इस पर ईमित्र संचालक ने उनके बताए अनुसार पैसे डाल दिए। जिसके बाद उन लोगों ने ईमित्र संचालक का फोन उठाना बंद कर दिया और कोई संतोषजनक जवाब भी नहीं दे रहे हैं और साथ ही उन लोगों द्वारा बताया गया पोर्टल भी नहीं चल रहा है। जो भी हो लेकिन ठगी के शिकार खैरथल निवासी गुरु रामदास ई–मित्र संचालक अमरीक सिंह ने बताया कि इन ठगों के नाम और नंबर इस प्रकार हैं 9477206464 (विजय कुमार ), 8504481350 (निखिल शर्मा),  9432966203 (आयुष कुमार),  98123675613 (सोनू पाटिल) हैं। इन नाम और नंबरों से ये लोग आम जनता को ठग रहे हैं। और यह नाम जरूरी नहीं है इन्हीं लोगों के हो और यह फर्जी नंबर हो सकते हैं।

 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................