भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही ने मनाई अंबेडकर जयंती

सिरोही (रमेश सुथार) भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही द्वारा सोमवार को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अंबेडकर सर्कल स्थित डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। इससे पूर्व संध्या पर कार्यकर्ताओं द्वारा दीपोत्सव कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि आज हम सब यहां एक महान व्यक्तित्व को याद करने के लिए इकट्ठा हुए हैं, जिनका नाम सुनते ही भारत के संविधान, सामाजिक न्याय और समानता की भावना हमारे मन में जाग उठती है। वो हैं – भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव जी अंबेडकर। 14 अप्रैल का यह दिन, केवल एक व्यक्ति की जन्मतिथि नहीं, बल्कि एक विचार, एक क्रांति का प्रतीक है।
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने समाज में सामाजिक समरसता को कायम रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरुण ओझा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी,मंडल अध्यक्ष चिराग रावल,पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गोपाल माली, महामंत्री रामलाल मेघवाल,बाबू सिंह,नगर मंत्री राजेंद्र सिंह चौहान,कैलाश मेघवाल,गोविंद सैनी,लुंबाराम राणा,ललित प्रजापत,अजय भट्ट,भंवर माली,प्रवीण राठौर,शंकर सिंह परिहार,प्रकाश मेघवाल,कल्पना पुरोहित,महेंद्र सिंह परिहार,रामेश्वर कंसारा,सुरेश हरिजन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।






