विधायक राजेंद्र मीणा ने पंच पटेलो के साथ राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट का किया भूमि पूजन
महुआ (अवधेश अवस्थी) महुवा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोट के पंच-पटेलों एवं सम्मानित ग्रामवासियों के साथ विधायक राजेंद्र मीणा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कोट के नवीन भवन का विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
इस दौरान विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि यह नवीन स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारी सरकार आमजन के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आधारभूत विकास के लिए निरंतर संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
इस दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण कार्यकर्ता बंधुओ ने विधायक राजेंद्र मीणा सहित अतिथि के रूप में आए जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिको अधिकारियों का दुपट्टा उढाकर स्वागत कर कोट गांव के लिए दी गई सौगात के लिए विधायक राजेंद्र मीणा का धन्यवाद ज्ञापित किया
इस अवसर पर मंडावर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष धारा सिंह गुर्जर, जसवंत सिंह मीणा, मंगल सरपंच, सहित अनेक गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि ग्रामीणजन सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।


