पंडित महेश आचार्य को विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट द्वारा महुवा तहसील अध्यक्ष बनाया
महुवा (अवधेश अवस्थी) विश्व ब्राह्मण सभा ट्रस्ट द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए महुवा निवासी पंडित महेश आचार्य को महुवा तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से स्थानीय ब्राह्मण समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर है।
ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित देवनारायण जैमन की अनुशंसा पर राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष बृजेश शर्मा द्वारा यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया। संगठन को विश्वास है कि पंडित महेश आचार्य के नेतृत्व में तहसील स्तर पर समाज एकजुट होगा और सांगठनिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
मनोनयन की सूचना मिलते ही महुवा में अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने पंडित महेश आचार्य का जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें माला और साफा पहनाकर अभिनंदन किया और मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
इस अवसर पर नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष पंडित महेश आचार्य ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने और समाज के हितों के लिए सदैव तत्पर रहने का पूर्ण प्रयास करेंगे।


