चावण्डिया स्कूल में मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने मारी बाजी

Oct 19, 2026 - 17:25
 0
चावण्डिया स्कूल में मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, छात्रों ने मारी बाजी

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहीद जगदीश सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चावण्डिया में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला और विचारों के माध्यम से मतदान के महत्व को रेखांकित किया। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, पंचायत समिति मकराना के प्रभारी राम अवतार बंजारा तथा स्वीप टीम ब्लॉक प्रभारी अधिकारी व संदर्भ व्यक्ति गोपाल चौधरी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया और मतदान अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस गतिविधि का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए पोस्टरों में से दो पोस्टर विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बेहतरीन रचनात्मक संदेश और प्रस्तुति के दम पर छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य सुश्री संध्या कुमारी एवं उप प्रधानाचार्य व ईएलसी प्रभारी सुश्री शबनम ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी लोकतंत्र की रीढ़ है, और वे न केवल स्वयं जागरूक बनें बल्कि अपने परिवार और समाज को भी शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................