नावां में दिन दहाड़े सूने मकान से लाखों की चोरी:बीमार पत्नी को लेकर अस्पताल गया था मकान मालिक, बेटी स्कूल से लोटी तो पता चला

May 8, 2026 - 18:35
May 8, 2026 - 18:56
 0
नावां में दिन दहाड़े सूने मकान से लाखों की चोरी:बीमार पत्नी को लेकर अस्पताल गया था मकान मालिक, बेटी स्कूल से लोटी तो पता चला

नावा शहर (डीडवाना-कुचामन)। शहर में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब उन्हें दिन के उजाले का भी खौफ नहीं रहा। शुक्रवार को वॉर्ड नंबर 2 स्थित मालियों की ढाणी में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि चोर अलमारी से जेवर ही नहीं, बल्कि घर में लगा भारी-भरकम एलइडी टीवी और म्यूजिक सिस्टम तक उखाड़ ले गए।

अस्पताल गया था परिवार, पीछे से हो गई वारदात

जानकारी के अनुसार, मकान मालिक राजकुमार चौधरी सुबह करीब 11:30 बजे अपनी पत्नी के इलाज के लिए कुचामन अस्पताल गए थे। घर पर कोई नहीं था। दोपहर करीब 1 बजे जब उनकी बेटी स्कूल से लौटी, तो मुख्य गेट का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे।

क्या-क्या ले गए चोर?

चोरों ने बेहद इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया और घर से निम्नलिखित सामान समेट ले गए:

  • लाखों रुपए की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात।

  • एलइडी टीवी और बड़ा म्यूजिक सिस्टम।

  • महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य कीमती सामान।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही नावा पुलिस मौके पर पहुंची। डीडवाना से बुलाई गई एफएसएल (FSL) टीम ने फिंगरप्रिंट्स और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब मुख्य सड़क और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

दिनदहाड़े मुख्य सड़क पर हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी है। ​पुरानी वारदातों का सुराग नहीं, लोगों में आक्रोश घटना के बाद डीडवाना से आई एफएसएल टीम ने फिंगरप्रिंट्स लिए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। इधर, स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पिछले साल भी महज 200 मीटर की दूरी पर ऐसी ही चोरी हुई थी, जिसका आज तक खुलासा नहीं हुआ। टंकी की ढाणी में हुई बड़ी चोरी का भी अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। सुस्त जांच प्रणाली के कारण शहर के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................